Saturday, July 30, 2016

195 प्रत्याशियों ने किया हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अपने नामांकन

  इलाहाबाद!   आगामी 10 अगस्त, 2016 (बुधवार) को होने वाले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के समस्त प्रत्याशियों से अनुरोध है कि आज 30.07.2016 (नामांकन के अंतिम दिन) के बाद किसी भी प्रत्याशी  द्वारा किसी भी प्रकार का लंच, डिनर या अन्य प्रकार की पार्टी न करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही साथ मा0 उच्च न्यायालय परिसर में चुनाव से सम्बन्धित बैनर, होर्डिंग, कटआऊट, पोस्टर एवं हैण्ड-बिलों को न लगाने का भी अनुरोध किया गया। आर0 ओ0 कमेटी द्वारा गठित 6 सदस्यीय जाॅच दल इसकी वीडियोग्राफी करायेगा। अगर कोई भी प्रत्याशी ऐसा करते हुए पाया गया एवं उनके बैनर, होर्डिंग, कटआऊट, पोस्टर एवं हैण्ड-बिल लगा हुआ पाया गया, तो आर0ओ0 कमेटी द्वारा उनका नामांकन निरस्त कर दिया जायेगा।
इसी क्रम में विभिन्न पदों हेतु कुल 195 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किए जिसमें क्रमषः

  1. अध्यक्ष पद हेतु 6 
  2. वरिश्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु 8
  3.  उपाध्यक्ष पद हेतु 52,
  4. महासचिव पद हेतु 11
  5.  संयुक्त सचिव ‘प्रषासन’ पद हेतु 9
  6.  संयुक्त सचिव ‘लाइब्रेरी’ पद हेतु 8
  7.  संयुक्त सचिव ‘प्रेस’ पद हेतु 11 
  8. संयुक्त सचिव ‘महिला’ पद हेतु 4 
  9. कोशाध्यक्ष पद हेतु 5 
  10.  कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु कुल 81
 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये। कल दिनांक 31.07.2016 को नामांकन पत्रों की जाॅच होगी। आर0ओ0 कमेटी द्वारा सभी प्रत्याशियों से चुनाव सम्पन्न होने तक अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जै़दी, वरिश्ठ अधिवक्ता द्वारा उपलब्ध करायी गयी।

Wednesday, July 27, 2016

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में नोटा (इनमें से कोई नहीं) पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुझाव मागा-

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव के बैलेट पेपर में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का ऑप्शन रखने के लिए वकीलों से सुझाव मांगे गए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएम जैदी के अनुसार नोटा पर बार एसोसिएशन के सदस्यों के सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय निर्वाचन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सदस्य अपने सुझाव लिखित रूप में 28 जुलाई को शाम चार बजे तक हाईकोर्ट बार के कायार्लय में दे सकते हैं। वीएम जैदी और बैठक में शामिल चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वीकेएस परमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, एसपी शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र व यतींद्र ने सदस्यों से सुझाव देने का आग्रह किया है। सुझाव के मुताबिक बैलेट पेपर तैयार किया जाएगा।

Saturday, July 23, 2016

हाईकोर्ट बार का चुनाव कार्यक्रम हुआ घोषित 2016-2017

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 

  1. 27 जुलाई 2016 - वोटर लिस्ट का  प्रकाशन|
  2. 27 जुलाई 2016 से 30 जुलाई 2016- सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र मिलेंगे|
  3. 28 जुलाई 2016 को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण होगा|
  4. 29 जुलाई 2016 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी|
  5. 29 व 30 जुलाई 2016 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र व फीस दाखिल हो सकेंगे।
  6. 31 जुलाई 2016 को नामांकन पत्रों की जांच और उसी दिन शाम चार बजे तक नाम वापसी हो सकेगी।
  7. 01 अगस्त 2016 को प्रत्याशियों की अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी|
  8. 02 अगस्त 2016 को प्रत्याशियों के संबंध में आपत्तियां ली जाएंगी। 
  9.  03 अगस्त  2016 को प्रत्याशियों के संबंध में आपत्तियों  का  निस्तारण होगा। 
  10.  10 अगस्त 2016 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा । 
चुनाव कार्यक्रम एल्डर कमेटी के चेयरमैन एनसी राजवंशी की अध्यक्षता में हाईकोर्ट बार स्टडी रूम में हुई बैठक में तय किया गया। बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्य रविकांत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएम जैदी, निर्वाचन अधिकारी अनिल भूषण, विनोद कुमार सिंह परमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, एसपी शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र व यतींद्र उपस्थित रहे।

Friday, July 22, 2016

आपके बहुमूल्य मतों की आकांशी प्रत्याशी सयुक्त सचिव महिला हाई कोर्ट बार चुनाव 2016-2017



नबी अहमद हत्या कांड के बिरोध  में आमरण अंसन पर बैठे अधिवक्ता आज जीवित है  तो उसका कारण केवल मात्र सारिका शर्मा  जी हैं  उन्हों ने आठ दिनों तक रात दिन नींबू पानी  पिला कर इनकी प्राणों की रक्षा की जैसे एक माँ अपने बच्चे की करती है आप के  योग दान को आमरण अंसन पर बैठे अधिवक्ता भूल सकते हैं आम अधिवक्ता नहीं  भूल सकते हम आप के साथ है । सभी अधिवक्ता  बन्धु  से निवेदन  है की आप अपना बहुमूल्य मत  सारिका शर्मा  जी को  आगामी  10 अगस्त 2016  को  होने वाले चुनाव  में प्रत्याशी सयुक्त सचिव महिला पद पर देने की कृपा करे । 


Tuesday, July 19, 2016

रजनीश पाण्डेय प्रत्याशी गवर्निंग कौंसिल पद हेतु (हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद)


प्रत्याशी गवर्निंग कौंसिल पद हेतु
(हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद)
आपके आशीर्वाद का आकांक्षी
रजनीश पाण्डेय
चैम्बर नं. 4 हाईकोर्ट, इलाहाबाद
मोबाइल नं. 9415648618

Friday, February 26, 2016

हाईकोर्ट परिसर में गुटखा सिगरेट के सेवन पर रोक-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद

टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज चतुर्वेदी की सलाह से प्रभावित होकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में गुटखा, पान मसाला व सिगरेट लाने व सेवन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर हाईकोर्ट परिसर में किसी के पास भी ये मादक पदार्थ पाए गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 दरअसल शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएन की तरफ से लाइब्रेरी हाल में कैंसर रोग पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि 50 फीसदी कैंसर तम्बाकू, गुटखा, अल्कोहल, जंक फूड व सुपारी के सेवन से होते हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति वीके शुक्ला, न्यायमूर्ति एससी त्रिपाठी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत त्रिपाठी, महासचिव अशोक कुमार सिंह आदि ने विशेषज्ञ की बात मानते हुए मादक पदार्थो पर रोक लगा दी।

Monday, September 14, 2015

हाईकोर्ट बार की नई वेबसाइट के हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन का उद्घाटन -हिन्दी दिवस



हिन्दी दिवस समारोह में  हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड ने न्यायमूर्ति सुधीर नारायण के काव्य संग्रह ‘सुर सरिता’ का विमोचन किया। मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड ने कार्यकारिणी  सदस्य कृष्ण मनोहर तिवारी के द्वारा तैयार की गई  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई  वेबसाइट(www. hcbaallahabad.in ) के हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन का भी उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने अपने काव्य संग्रह के विषय में बताया कि आठ वर्षों की साधना केबाद उन्होंने यह काव्य संग्रह तैयार किया। उन्होंने अपने वकालत और जज के तौर पर हाईकोर्ट में बिताए गए समय को भी याद किया।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड ने कहा है कि हिन्‍दी राष्ट्र भाषा है, यह हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है।हिन्दी मात्र भाषा ही नहीं बल्कि मानवता का एहसास भी है ।  उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट का एक दृष्टांत बताते हुए कहा कि अंग्रेजी हमारी अपनी भाषा नहीं है। जबकि हिन्‍दी हमारी संस्कृति का प्रतीक है यह हमें अपने अस्तित्व का बोध कराती है। मुख्य न्यायमूर्ति हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर हिन्‍दी में काम करने वाले अधिवक्ता शशिकांत कुशवाहा, सुधीर कुमार सिंह, उत्तम कुमार गोस्वामी, अनिल पाठक, देवेंद्र कुमार तिवारी, मो. हसन जैदी, श्रीरंग पांडेय, विधू भूषण शुक्ल, राजनारायण पांडेय, कंदर्प श्रीवास्तव, विनोद सिंह, उत्पल निषाद, जनार्दन यादव, संजय पाठक, विजांत नीरज, चंद्रकेश मिश्र, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, अशोक त्रिवेदी और अशोक कुमार सिंह यादव को सम्मानित किया गया।
समारोह में न्यायमूर्ति अरुण टंडन, न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता के अलावा बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा और उपाध्यक्ष  सुनील कुमार सिंह मिंटू , आनंद मोहन पांडेय , बृजेंद्र कुमार पांडेय , रुचिर श्रीवास्तव  और सिपाहीलाल शुक्ल,संयुक्त सचिव प्रशासन  सुधीर कुमार चंद्रौल, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी  रणविजय सिंह  संयुक्त सचिव प्रेस बने जनार्दन यादव  संयुक्त सचिव  महिला हिमकन्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष  राजीव शुक्ल । कार्यकारिणी के सभी सदस्य विवेक मिश्र , अजय कुमार मिश्र , अजीत सिंह , योगेंद्र प्रताप सिंह , गोविंद नारायण तिवारी , मनोज कुमार मिश्र , आशीष कुमार मिश्र , अजय कुमार द्विवेदी , अमित कुमार श्रीवास्तव, दिनेश वरुण , संतोष कुमार निगम , आनंद शंकर दुबे , मुकुल पांडेय , कृष्ण मनोहर तिवारी , इंदुभूषण त्रिपाठी  गवर्निग काउंसिल सदस्य मौजूद थे। महासचिव अशोक कुमार सिंह ने हिंदी पर व्याख्यान दिया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने किया।