Showing posts with label HCBA. Show all posts
Showing posts with label HCBA. Show all posts

Sunday, July 31, 2016

आम सभा द्वारा लिये गये निर्णय को क्या केवल अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों की बैठक में बदला जा सकता हैं ?

                               
दक्षता भाषण को किया खत्म - मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जैदी (HCBA)   
 इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व वर्षों से चली आई परंपरा को खत्म करते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जैदी जी ने प्रत्याशियों के दक्षता भाषण को समाप्त कर दिया उन्हों कहा की हमारा कार्य चुनाव करना है न की प्रत्याशियों की दक्षता परखने का मंच देना । 

                             मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जैदी जी ने बताया की इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों की ही केवल मैनुअल गणना होगी बाकी  प्रत्याशियों के  चुनाव की गणना कम्प्युटर द्वारा करायी जायेगी जिसके संबंध में केवल अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों को बैठक के लिए बुलाया गयी  है अन्य प्रत्याशियों को बैठक में नही बुलाया गया है । आम सभा द्वारा लिये गये  निर्णय को क्या केवल अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों की  बैठक में बदला जा सकता हैं ?