Saturday, August 13, 2016

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के( निर्वाचित) पदाधिकारियों की सूची-2016



वरिष्ठ उपाध्यक्ष 
  1.  मंगला प्रसाद त्रिपाठी को 2519 वोट मिले। ( निर्वाचित)
  2. सुधीर दीक्षित को 1521वोट मिले।
  3. हरवंश सिंह को 1104 वोट मिले। 
  4. जमील अहमद आजमी को 1048 वोट मिले।
  5.  शिव सिंह यादव को 754 वोट मिले।
  6.  संतोष कुमार शुक्ल को 716 वोट मिले।
  7. श्रीप्रकाश कृष्ण को 290 वोट मिले।
  8.  प्रकाश चंद्र दुबे को 221 वोट मिले। 

उपाध्यक्ष 
  1.  पंकज उपाध्याय को 1231वोट मिले।( निर्वाचित)
  2. उदय शंकर तिवारी को 1141वोट मिले।( निर्वाचित)
  3. शशिशेखर तिवारी को 1137वोट मिले। ( निर्वाचित)
  4. राहुल पांडेय को 1043 वोट मिले।( निर्वाचित)
  5.   अमित कुमार को 1014 वोट मिले।( निर्वाचित)

 संयुक्त सचिव प्रशासन 

  1. अजय मिश्र ने 1643, ( निर्वाचित)
  2. आशुतोष शुक्ल ने 1420,
  3.  प्रशांत सिंह रिंकू ने 1315,
  4.  सौरभ श्रीवास्तव ने 1210, 
  5. संजय सिंह ने 914, 
  6. राम ललित चौधरी ने 503,
  7.  राजीव द्विवेदी ने 461,
  8.  योगेंद्र जायसवाल ने 316 
  9. गौतम कुमार मिश्र ने 206 वोट पाए। 

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी 

  1.  आलोक शुक्ल को 1515, ( निर्वाचित)
  2. यादवेश यादव को 1380, 
  3.  संजीव कुमार सिंह को 1350, 
  4. अखिलेश मिश्र को 925, 
  5. विनय कुमार श्रीवास्तव को 894, 
  6. ओमप्रकाश सिंह को 808, 
  7. राजेश कुमार त्रिपाठी को 659 
  8.  मनीष द्विवेदी को 613 वोट मिले।

 कोषाध्यक्ष 

  1. वीपी गुप्ता को 1801 वोट मिले। ( निर्वाचित)
  2.  राजकुमार सिंह को 1684 वोट मिले। 
  3.  सुरेंद्र नाथ मिश्र को 1596 वोट मिले। 
  4. दुर्गेश चंद्र तिवारी को 1539 वोट मिले। 
  5.  सर्वेश कुमार दुबे को 1476 वोट मिले। 

संयुक्त सचिव महिला 

  1.  सारिका शर्मा ने 4638, ( निर्वाचित)
  2. मोनिका वैश ने 1804, 
  3. सुधा यादव ने 1105 
  4.  ताहिरा शबनम ने 510 वोट प्राप्त किए।

गवर्निंग काउंसिल सदस्य 

  1. आराधना सिंह ने 1855, ( निर्वाचित)
  2.  अऱविंद  कुमार गोस्वामी ने 1487, ( निर्वाचित)
  3.  असलम अली ने 1347,  ( निर्वाचित)
  4. अर्चना सिंह जादौन ने 1342,  ( निर्वाचित)
  5. रितेश श्रीवास्तव ने 1280  ( निर्वाचित)
  6. विक्रम बहादुर सिंह ने 1224,  ( निर्वाचित)
  7. अंजना चतुर्वेदी ने 1212,  ( निर्वाचित)
  8. अनुराग मिश्र ने 1183, ( निर्वाचित)
  9.  मनोज कुमार श्रीवास्तव ने 1180, ( निर्वाचित)
  10.  रजनीश पांडेय ने 1159,  ( निर्वाचित)
  11. अमन मिश्र ने 1156,  ( निर्वाचित)
  12. अभिजात अवस्थी ने 1105,  ( निर्वाचित)
  13. आदित्य नारायण पांडेय ने 1054,  ( निर्वाचित)
  14. अजय कुमार द्विवेदी  ने 1050  ( निर्वाचित)
  15.  अमित कुमार श्रीवास्तव जौनपुरी ने 1048 वोट हासिल किए। ( निर्वाचित)

Friday, August 12, 2016

अनिल तिवारी अध्यक्ष, एससी पांडेय महासचिव,आशीष कुमार मिश्र संयुक्त सचिव प्रेस के लिए निर्वाचित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन


अनिल तिवारी अध्यक्ष                        एससी पांडेय महासचिव          आशीष कुमार मिश्र संयुक्त सचिव प्रेस


अनिल तिवारी अध्यक्ष, एससी पांडेय महासचिव निर्वाचित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार देर रात घोषित चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी और महासचिव पद पर सुरेश चंद्र पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित किया। इन दो पदों के अलावा संयुक्त सचिव प्रेस के लिए भी हुई मतगणना में आशीष कुमार मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाल कर खुशी जाहिर की। बृहस्पतिवार को मतपत्रों की छंटाई के बाद शुक्रवार को स्कैनिंग और गणना का कार्य शुरू किया गया। अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रेस पदों की गणना कंप्यूटर और मैन्युअल दोनों तरीके से की गई। रात करीब तीन बजे अध्यक्ष पद पर अनिल तिवारी 3722 मत पाकर विजयी घोषित किए गए जबकि वीसी मिश्रा 1977 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। टीपी सिंह को 1452, पीपी यादव को 847 और साधना उपाध्याय को 83 मत मिले। महासचिव पद पर सुरेश चंद्र पांडेय 2182 मत पाकर निर्वाचित हुए। राजेश कुमार सिंह 1143 मतों के साथ दूसरे और प्रभाशंकर मिश्र 908 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव प्रेस पद पर आशीष कुमार मिश्र 1582 मत पाकर निर्वाचित हुए। कालिका प्रसाद पाल 844 मत पाकर दूसरे और आशुतोष त्रिपाठी 806 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी ने देर रात परिणाम घोषित किए। चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र, आनंद भूषण, एमपी शुक्ला, विनोद परमार, संतोष त्रिपाठी मतगणना के दौरान मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को शेष पदों की गणना कंप्यूटर से ही की जाएगी।


Monday, August 1, 2016

इस बार पुराने तरीके से होगी वोटों की गिनती-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में इस बार वोटों की गिनती पुराने तरीके से होगी। यानी प्रत्येक वोट बोलकर बताया जाएगा कि वह किस प्रत्याशी को मिला है। सोमवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया।मतदान व मतगणना के तरीके को लेकर हुई बैठक में ओएमआर शीट से मतदान के तरीके पर मुहर लगा दी गई लेकिन वोटों की कम्प्यूटर से गिनती पर आपत्ति की गई। तय हुआ कि वोटों की गिनती पुराने तरीके से होगी। पुराने तरीके में मतपत्रों की गड्डियों से एक-एक बैलेट पेपर बोलकर बताया जाता है कि वोट किस प्रत्याशी को मिला है। निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष प्रत्याशी सूर्यनाथ का नामांकन निरस्त हो गया। 28 पदों पर 194 प्रत्याशी मैदान में हैं।

अध्यक्ष पद पर एक नामांकन निरस्त, अब पांच बचे-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन

 
                                      इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट बारे एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी सूर्यनाथ का परचा खारिज कर दिया गया। अब इस पद पर पांच प्रत्याशी ही बचे हैं। विभिन्न पदों के कुल प्रत्याशियों की संख्या अब 194 रह गई है। चुनाव दस अगस्त को होगा। 
हाईकोर्ट बार के चुनाव में अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी थे। आपत्तियां दाखिल होने के बाद निर्वाचन कमेटी ने इस पर विचार किया। कमेटी के सदस्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्षीय पद के उम्मीदवार सूर्यनाथ का परचा खारिज किया गया है। चुनाव लड़ने की अर्हता में कमी के आधार पर परचा खारिज किया गया। की अन्य प्रत्याशियों पर भी आपत्तियां दाखिल हुई थीं लेकिन उनका निराकरण कर दिया गया। इससे पहले एसोसिएशन से स्टडी रूम में निर्वाचन कमेटी के अध्यक्ष वीएम जैदी व सदस्यों की बैठक हुई जिसमें अनिल भूषण, विनोद कुमार सिंह परिहार, संतोष कुमार त्रिपाठी, एसपी शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र और यतींद्र शामिल हुए। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसमें एक बार फिर चेतावनी दी गई कि यदि कोई प्रत्याशी लंच, डिनर का आयोजन करता पाया गया तो उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

Sunday, July 31, 2016

आम सभा द्वारा लिये गये निर्णय को क्या केवल अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों की बैठक में बदला जा सकता हैं ?

                               
दक्षता भाषण को किया खत्म - मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जैदी (HCBA)   
 इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व वर्षों से चली आई परंपरा को खत्म करते हुये मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जैदी जी ने प्रत्याशियों के दक्षता भाषण को समाप्त कर दिया उन्हों कहा की हमारा कार्य चुनाव करना है न की प्रत्याशियों की दक्षता परखने का मंच देना । 

                             मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जैदी जी ने बताया की इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों की ही केवल मैनुअल गणना होगी बाकी  प्रत्याशियों के  चुनाव की गणना कम्प्युटर द्वारा करायी जायेगी जिसके संबंध में केवल अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों को बैठक के लिए बुलाया गयी  है अन्य प्रत्याशियों को बैठक में नही बुलाया गया है । आम सभा द्वारा लिये गये  निर्णय को क्या केवल अध्यक्ष पद एवं महासचिव पद के प्रत्याशियों की  बैठक में बदला जा सकता हैं ?

सूची में अगर कोई आपत्ति हो तो कल दिनांक 01.08.2016 को सायं 4.00 बजे तक लिखित रूप से दे


   निवेदन -यह  एक प्रयास मेरे द्वारा है की  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद की चुनाव से सम्बंधित  सुचना अधिवक्ता बंधुओ तक पहुँचाया  जा सके आपके पास यदि कोई इसे बेहतर बनाने का  कोई सुझाव हो  तो अवस्य बताये । कृष्ण मनोहर  तिवारी मोबाईल नो ०- 9807858510 

                                         प्रत्याशी गवर्निंग कौंसिल पद हेतु




(हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद)
आपके आशीर्वाद का आकांक्षी
रजनीश पाण्डेय
चैम्बर नं. 4 हाईकोर्ट, इलाहाबाद
मोबाइल नं. 9415648618

   
इलाहाबाद -हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद सभी सम्मानित प्रत्याशियों  से अनुरोध है कि जारी की गयी सूची में अगर कोई आपत्ति हो तो कल दिनांक 01.08.2016 को सायं 4.00 बजे तक लिखित रूप से आर0ओ0 कमेटी को सूचित करने का कश्ट करें जिससे उस पर विचारोपरांत आपत्ति का निस्तारण करते हुए अंतिम प्रत्याशियों  की सूची जारी की जा सके।  








चुनावी लंच, डिनर या अन्य प्रकार की पार्टी पर प्रतिबंध -हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद


इलाहाबाद! आज दिनांक 31.07.2016 को चुनाव अधिकारियों की एक बैठक मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जैदी, वरिश्ठ अधिवक्ता की अध्यक्षता में हाईकोर्ट बार एसोसिएषन के स्टडी रूम में सायं 4.00 बजे सम्पन्न हुई जिसमें श्री अनिल भूशण, वरिश्ठ अधिवक्ता, श्री विनोद कुमार सिंह परमार, श्री सन्तोश कुमार त्रिपाठी, श्री एस0पी0 शुक्ला, श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा एवं श्री यतीन्द्र, अधिवक्तागण/चुनाव अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आर0 ओ0 कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी 10 अगस्त, 2016 (बुधवार) को होने वाले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के समस्त प्रत्याशियों  द्वारा अब किसी भी प्रकार का लंच, डिनर या अन्य प्रकार की पार्टी की गयी एवं इस सदंर्भ में आर0 ओ0 कमेटी द्वारा गठित जाॅच दल द्वारा जाॅच करने के बाद सत्यता पाये जाने पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया जायेगा। इस संदर्भ में सभी प्रत्याशियों को लिखित रूप से सूचित भी कर दिया गया है।
इसी क्रम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दिनांक 31.07.2016 को सायं   6.00 बजे नामांकन पत्रों की जाॅच की गयी एवं किसी भी प्रत्याशी  द्वारा अपना नामांकन फार्म वापस नही लिया गया। कल दिनांक 01.08.2016 को समस्त प्रत्याशियों  की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जायेगी। सभी सम्मानित प्रत्याशियों  से अनुरोध है कि जारी की गयी सूची में अगर कोई आपत्ति हो तो कल दिनांक 01.08.2016 को सायं 4.00 बजे तक लिखित रूप से आर0ओ0 कमेटी को सूचित करने का कश्ट करें जिससे उस पर विचारोपरांत आपत्ति का निस्तारण करते हुए अंतिम प्रत्याशियों  की सूची जारी की जा सके।  
उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जै़दी, वरिश्ठ अधिवक्ता द्वारा उपलब्ध करायी गयी।
चुनावी लंच, डिनर या अन्य प्रकार की पार्टी पर प्रतिबंध -हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद 

Saturday, July 30, 2016

195 प्रत्याशियों ने किया हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अपने नामांकन

  इलाहाबाद!   आगामी 10 अगस्त, 2016 (बुधवार) को होने वाले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के समस्त प्रत्याशियों से अनुरोध है कि आज 30.07.2016 (नामांकन के अंतिम दिन) के बाद किसी भी प्रत्याशी  द्वारा किसी भी प्रकार का लंच, डिनर या अन्य प्रकार की पार्टी न करने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही साथ मा0 उच्च न्यायालय परिसर में चुनाव से सम्बन्धित बैनर, होर्डिंग, कटआऊट, पोस्टर एवं हैण्ड-बिलों को न लगाने का भी अनुरोध किया गया। आर0 ओ0 कमेटी द्वारा गठित 6 सदस्यीय जाॅच दल इसकी वीडियोग्राफी करायेगा। अगर कोई भी प्रत्याशी ऐसा करते हुए पाया गया एवं उनके बैनर, होर्डिंग, कटआऊट, पोस्टर एवं हैण्ड-बिल लगा हुआ पाया गया, तो आर0ओ0 कमेटी द्वारा उनका नामांकन निरस्त कर दिया जायेगा।
इसी क्रम में विभिन्न पदों हेतु कुल 195 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किए जिसमें क्रमषः

  1. अध्यक्ष पद हेतु 6 
  2. वरिश्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु 8
  3.  उपाध्यक्ष पद हेतु 52,
  4. महासचिव पद हेतु 11
  5.  संयुक्त सचिव ‘प्रषासन’ पद हेतु 9
  6.  संयुक्त सचिव ‘लाइब्रेरी’ पद हेतु 8
  7.  संयुक्त सचिव ‘प्रेस’ पद हेतु 11 
  8. संयुक्त सचिव ‘महिला’ पद हेतु 4 
  9. कोशाध्यक्ष पद हेतु 5 
  10.  कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु कुल 81
 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किये। कल दिनांक 31.07.2016 को नामांकन पत्रों की जाॅच होगी। आर0ओ0 कमेटी द्वारा सभी प्रत्याशियों से चुनाव सम्पन्न होने तक अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
उक्त जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी श्री वी0एम0 जै़दी, वरिश्ठ अधिवक्ता द्वारा उपलब्ध करायी गयी।

Wednesday, July 27, 2016

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में नोटा (इनमें से कोई नहीं) पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुझाव मागा-

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनाव के बैलेट पेपर में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का ऑप्शन रखने के लिए वकीलों से सुझाव मांगे गए हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएम जैदी के अनुसार नोटा पर बार एसोसिएशन के सदस्यों के सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय निर्वाचन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सदस्य अपने सुझाव लिखित रूप में 28 जुलाई को शाम चार बजे तक हाईकोर्ट बार के कायार्लय में दे सकते हैं। वीएम जैदी और बैठक में शामिल चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वीकेएस परमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, एसपी शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र व यतींद्र ने सदस्यों से सुझाव देने का आग्रह किया है। सुझाव के मुताबिक बैलेट पेपर तैयार किया जाएगा।

Saturday, July 23, 2016

हाईकोर्ट बार का चुनाव कार्यक्रम हुआ घोषित 2016-2017

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 

  1. 27 जुलाई 2016 - वोटर लिस्ट का  प्रकाशन|
  2. 27 जुलाई 2016 से 30 जुलाई 2016- सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र मिलेंगे|
  3. 28 जुलाई 2016 को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण होगा|
  4. 29 जुलाई 2016 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी|
  5. 29 व 30 जुलाई 2016 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र व फीस दाखिल हो सकेंगे।
  6. 31 जुलाई 2016 को नामांकन पत्रों की जांच और उसी दिन शाम चार बजे तक नाम वापसी हो सकेगी।
  7. 01 अगस्त 2016 को प्रत्याशियों की अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी|
  8. 02 अगस्त 2016 को प्रत्याशियों के संबंध में आपत्तियां ली जाएंगी। 
  9.  03 अगस्त  2016 को प्रत्याशियों के संबंध में आपत्तियों  का  निस्तारण होगा। 
  10.  10 अगस्त 2016 को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा । 
चुनाव कार्यक्रम एल्डर कमेटी के चेयरमैन एनसी राजवंशी की अध्यक्षता में हाईकोर्ट बार स्टडी रूम में हुई बैठक में तय किया गया। बैठक में एल्डर कमेटी के सदस्य रविकांत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएम जैदी, निर्वाचन अधिकारी अनिल भूषण, विनोद कुमार सिंह परमार, संतोष कुमार त्रिपाठी, एसपी शुक्ल, लक्ष्मीकांत मिश्र व यतींद्र उपस्थित रहे।

Friday, July 22, 2016

आपके बहुमूल्य मतों की आकांशी प्रत्याशी सयुक्त सचिव महिला हाई कोर्ट बार चुनाव 2016-2017



नबी अहमद हत्या कांड के बिरोध  में आमरण अंसन पर बैठे अधिवक्ता आज जीवित है  तो उसका कारण केवल मात्र सारिका शर्मा  जी हैं  उन्हों ने आठ दिनों तक रात दिन नींबू पानी  पिला कर इनकी प्राणों की रक्षा की जैसे एक माँ अपने बच्चे की करती है आप के  योग दान को आमरण अंसन पर बैठे अधिवक्ता भूल सकते हैं आम अधिवक्ता नहीं  भूल सकते हम आप के साथ है । सभी अधिवक्ता  बन्धु  से निवेदन  है की आप अपना बहुमूल्य मत  सारिका शर्मा  जी को  आगामी  10 अगस्त 2016  को  होने वाले चुनाव  में प्रत्याशी सयुक्त सचिव महिला पद पर देने की कृपा करे । 


Tuesday, July 19, 2016

रजनीश पाण्डेय प्रत्याशी गवर्निंग कौंसिल पद हेतु (हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद)


प्रत्याशी गवर्निंग कौंसिल पद हेतु
(हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद)
आपके आशीर्वाद का आकांक्षी
रजनीश पाण्डेय
चैम्बर नं. 4 हाईकोर्ट, इलाहाबाद
मोबाइल नं. 9415648618

Friday, February 26, 2016

हाईकोर्ट परिसर में गुटखा सिगरेट के सेवन पर रोक-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद

टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज चतुर्वेदी की सलाह से प्रभावित होकर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कोर्ट परिसर में गुटखा, पान मसाला व सिगरेट लाने व सेवन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर हाईकोर्ट परिसर में किसी के पास भी ये मादक पदार्थ पाए गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 दरअसल शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएन की तरफ से लाइब्रेरी हाल में कैंसर रोग पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य वक्ता डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि 50 फीसदी कैंसर तम्बाकू, गुटखा, अल्कोहल, जंक फूड व सुपारी के सेवन से होते हैं। इस दौरान वहां पर मौजूद मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति वीके शुक्ला, न्यायमूर्ति एससी त्रिपाठी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत त्रिपाठी, महासचिव अशोक कुमार सिंह आदि ने विशेषज्ञ की बात मानते हुए मादक पदार्थो पर रोक लगा दी।

Monday, September 14, 2015

हाईकोर्ट बार की नई वेबसाइट के हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन का उद्घाटन -हिन्दी दिवस



हिन्दी दिवस समारोह में  हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड ने न्यायमूर्ति सुधीर नारायण के काव्य संग्रह ‘सुर सरिता’ का विमोचन किया। मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड ने कार्यकारिणी  सदस्य कृष्ण मनोहर तिवारी के द्वारा तैयार की गई  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई  वेबसाइट(www. hcbaallahabad.in ) के हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन का भी उद्घाटन किया। न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने अपने काव्य संग्रह के विषय में बताया कि आठ वर्षों की साधना केबाद उन्होंने यह काव्य संग्रह तैयार किया। उन्होंने अपने वकालत और जज के तौर पर हाईकोर्ट में बिताए गए समय को भी याद किया।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. धनंजय यशवंत चंद्रचूड ने कहा है कि हिन्‍दी राष्ट्र भाषा है, यह हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है।हिन्दी मात्र भाषा ही नहीं बल्कि मानवता का एहसास भी है ।  उन्होंने मुंबई हाईकोर्ट का एक दृष्टांत बताते हुए कहा कि अंग्रेजी हमारी अपनी भाषा नहीं है। जबकि हिन्‍दी हमारी संस्कृति का प्रतीक है यह हमें अपने अस्तित्व का बोध कराती है। मुख्य न्यायमूर्ति हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हिंदी दिवस समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर हिन्‍दी में काम करने वाले अधिवक्ता शशिकांत कुशवाहा, सुधीर कुमार सिंह, उत्तम कुमार गोस्वामी, अनिल पाठक, देवेंद्र कुमार तिवारी, मो. हसन जैदी, श्रीरंग पांडेय, विधू भूषण शुक्ल, राजनारायण पांडेय, कंदर्प श्रीवास्तव, विनोद सिंह, उत्पल निषाद, जनार्दन यादव, संजय पाठक, विजांत नीरज, चंद्रकेश मिश्र, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, अशोक त्रिवेदी और अशोक कुमार सिंह यादव को सम्मानित किया गया।
समारोह में न्यायमूर्ति अरुण टंडन, न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता के अलावा बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा और उपाध्यक्ष  सुनील कुमार सिंह मिंटू , आनंद मोहन पांडेय , बृजेंद्र कुमार पांडेय , रुचिर श्रीवास्तव  और सिपाहीलाल शुक्ल,संयुक्त सचिव प्रशासन  सुधीर कुमार चंद्रौल, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी  रणविजय सिंह  संयुक्त सचिव प्रेस बने जनार्दन यादव  संयुक्त सचिव  महिला हिमकन्या श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष  राजीव शुक्ल । कार्यकारिणी के सभी सदस्य विवेक मिश्र , अजय कुमार मिश्र , अजीत सिंह , योगेंद्र प्रताप सिंह , गोविंद नारायण तिवारी , मनोज कुमार मिश्र , आशीष कुमार मिश्र , अजय कुमार द्विवेदी , अमित कुमार श्रीवास्तव, दिनेश वरुण , संतोष कुमार निगम , आनंद शंकर दुबे , मुकुल पांडेय , कृष्ण मनोहर तिवारी , इंदुभूषण त्रिपाठी  गवर्निग काउंसिल सदस्य मौजूद थे। महासचिव अशोक कुमार सिंह ने हिंदी पर व्याख्यान दिया। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने किया।





Sunday, September 13, 2015

हिन्दी दिवस के अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा लाईब्रेरी हाल में सायं ०४:१५ बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा


कृष्ण मनोहर तिवारी
(कार्यकारणी सदस्य हाईकोर्ट बार एसोसिएशन)
दिनांक १४.०९.२०१५  दिन सोमवार   को हिन्दी दिवस  के अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन  द्वारा  लाईब्रेरी हाल  में  सायं  ०४:१५  बजे कार्यक्रम  का आयोजन  किया  जायेगा  जिसमे माननीय मुख्य  न्यायमूर्ति  डॉ0  डी 0 वाई 0 चन्द्रचूड़  जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  होने की अपनी सहमती प्रदान की है । उक्त कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति  सुधीर नारायण  जी  की  पुस्तक का  विमोचन  भी विषय प्रवर्तन द्वारा  माननीय न्यायमूर्ति विमलेश कुमार शुक्ल  जी  के कर कमलों द्वारा किया जायेगा । उक्त अवसर पर हिन्दी में उत्कृष्ट  योगदान  देने वाले अधिवक्तागणों  को सम्मानित किया जायेगा ।

                               उक्त कार्यक्रम  में  हाईकोर्ट इलाहाबाद के  समस्त  माननीय न्यायमूर्तिगणों  के साथ -साथ महाधिवक्ता ,अपर महाधिवक्ता ,शासकीय अधिवक्ता , मुख्य स्थायी अधिवक्ता सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ,पूर्व पदाधिकारी(हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) ,सभी अधिवक्तागण एवं समस्त दैनिक  समाचार पत्रो  के मुख्य  संपादकों /फोटोग्राफरों  को  भी आमंत्रित किया गया है । 

Thursday, August 20, 2015

इलाहाबाद हाईकोर्ट क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति अमर सरन एवं न्यायमूर्ति रवींद्र सिंह का स्वागत किया


इलाहाबाद हाईकोर्ट में फौजदारी मामलों के वकीलों ने गुरुवार रात एक सादे समारोह में न्यायमूर्ति अमर सरन एवं न्यायमूर्ति रवींद्र सिंह का स्वागत किया। वकीलों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वीएम जैदी ने कहा कि दोनों न्यायमूर्तियों को बार ने जिस काम के लिए भेजा था, उन्होंने उसे शानदार अंजाम दिया और रिटायर होकर फिर बार में आए हैं इसलिए हम उनका स्वागत कर रहे हैं।क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में जस्टिस रवींद्र सिंह ने कहा कि यहां का बार कानूनी तौर पर देशभर में सबसे मजबूत है। उन्होंने कहा कि कई क्रिमिनल लॉ प्रैक्टिशनर ऐसे हैं, जो बेंच में गए तो न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के साथ न्याय पालिका और बार का गौरव बढ़ा सकते हैं। जस्टिस अमर सरन ने कहा यह समारोह साबित करता है कि यहां के वकीलों का कानूनी ज्ञान ही नहीं बेहतर है, उनका दिल भी बड़ा है। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी व वीपी श्रीवास्तव ने दोनों न्यायाधीशों की कार्यशैली का सराहना की। अंत में दोनों न्यायाधीशों को स्मृतिचिह्न प्रदान किया गया। रवींद्र शर्मा ने संचालन का दायित्व निभाया। समारोह में एसोसिएशन के विष्णु शरण सिंह पुजारी, आईके चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेश मिश्र व एमसी चतुर्वेदी, ब्रजेश सहाय, अपर महाधिवक्ता इमरान उल्लाह, शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, पूर्व शासकीय अधिवक्ता डीआर चौधरी, श्रीमती प्रवीण शुक्ला, आशुतोष तिवारी, विमलेंदु त्रिपाठी, अश्विनी कुमार ओझा, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Wednesday, August 19, 2015

देश में सबसे ज्यादा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के पद खाली






                       कानून मंत्रालय की ओर से 1 अगस्त तक के आकड़ो के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 160 पद स्वीकृत है जब की वर्तमान समय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की सख्या 76 है यानी 84 पद रिक्त है । यह आकड़ा तब बदल गया जब हमारे माननीय न्यायमूर्ति  राजेस  कुमार  जी 14 अगस्त 2015  को सेवानिवृत्ति हुए । वर्तमान समय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 75 हो गयी  है जो आधे  से भी कम है ।  न्यायाधीशों  की  कमी के कारण  वादकारियों को न्याय नही मिल पा रहा है ।न्यायाधीशों के स्वीकृत पद पुरा करने के लिए न्यायपालिका  और कार्यपालिका दोनों से इलाहाबाद  उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ की  यह माग है की तत्काल वादकारियों के हित को ध्यान में रखते हुए खाली पदो को भरा जाये । 

Wednesday, August 12, 2015

एक सितंबर से शुरू होगा एफिडेविट सेंटर

एक सितंबर से शुरू होगा एफिडेविट सेंटर
अमर उजाला पेज न-4 
 बुधवार 12 अगस्त 2015
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट का एफिडेविट सेंटर एक सितंबर से पूरी तरह से सक्रिय कर दिया जाएगा। इसके बाद वादकारियों को हाईकोर्ट आकर हलफनामा पर दस्तख़त करना और फोटो खिंचवाना अनिवार्य हो जाएगा। यह निर्णय हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एक बैठक में मंगलवार को लिया गया। अध्यक्ष आरके ओझा और महासचिव अशोक कुमार सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि एफिडेविट सेंटर चलाने के लिए 20 दिन का और समय दिया जाए तथा एक सितंबर से इसे अनिवार्य कर दिया जाए। यह जानकारी बार के संयुक्त सचिव प्रेस जर्नादन यादव ने दी है।

Monday, August 10, 2015

इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थापना का 150 वां वर्ष


भारत में उच्च न्यायालयों  की स्थापना हेतु ब्रिटिश संसद ने 9 अगस्त 1861  को  भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 पारित किया इस अधिनियम ने ब्रिटेन की महारानी को कलकत्ता ,मद्रास और बम्बई  में उच्च न्यायालय की स्थापना हेतु प्राधिकृत किया , ब्रिटेन की महारानी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की स्थापना हेतु लेटर्स पेटेंट 17 मार्च 1866 को जारी किया । चार्टर एक्ट 1833  के तहत मद्रास और बम्बई में लेजिस्लेटिव  कौंसिल  की  स्थापना किया गया । इस चार्टर एक्ट में 1834 में संशोधन कर भारत  की चौथी प्रेसिडेंसी आगरा में  स्थापित किया गया था ।  हाई कोर्ट आगरा  में 1866 से 1869 ई ० तक रहा था । सं ० 1869 में उच्च न्यायालय आगरा से इलाहाबाद लाया गया और सरोजनी  नायडू मार्ग ईमारत   में सं ० 1916 तक कार्य करता रहा जहां पर वर्तमान समय में ऊ 0 प्र 0 राजस्व परिषद का मुख्यालय कार्यरत है । इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वर्तमान ईमारत की आधारशिला 18 मार्च 1911 को रखी गयी थी इस ईमारत में 27 नवंबर 1916 में न्यायिक कार्य प्रारम्भ हुआ जो अभी तक जारी है ।